logo

नीट पेपर लीक केस :  NSUI के छात्र घुसे NTA के दफ्तर में, झड़प के बाद कार्यालय में जड़ा ताला 

neet27.jpg

द फॉलोअप नेशनल डेस्क 

नीट पेपर लीक मामले में आज NSUI के छात्र विरोध प्रदर्शन करते हए दिल्ली स्थित NTA के दफ्तर में घुस आये। इस दौरान दफ्तर में तैनात सुरक्षा कर्मियों की छात्रों से झड़प हुई। झड़प के बीच ही NSUI के सदस्यों ने NTA दफ्तर में ताला जड़ दिया। मिली खबर के मुताबिक इस प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में छात्र आज दिल्ली की सड़कों पर विरोध प्रदर्शन के लिए निकले हैं। इनकी अगुवाई कांग्रेस की छात्र विंग NSUI कर रही है। 


पेपर लीक मामले में आज 2 गिरफ्तारियां 

इधर, नीट  पेपर लीक मामले में सीबीआई ने आज पहली गिरफ्तारी की है। सीबीआई की टीम ने मामले में  कार्रवाई करते हुए पटना से 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार युवकों के नाम आशुतोष और मनीष हैं। जांच एजेंसी सूत्रों ने बताया कि इसी मनीष प्रकाश ने पटना के लर्न एंड प्ले स्कूल में कमरा बुक करवाया था। जानकारी हो कि इसी कमरे में छात्रों के आंसर रटवाया गया था। सीबीआई ने मनीष प्रकाश को पूछताछ के लिए बुलाया था, जहां उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 


सीबीआई ने किया है केस टेकओवर 

बता दें कि इस केस की जांच पहले बिहार की आर्थिक अपराध इकाई की टीम कर रही थी। CBI ने बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) से 26 जून को यह केस अपने हाथ में लिया था। अब तक 5 राज्यों में पुलिस ने 27 से ज्यादा गिरफ्तारियां की हैं।  सीबीआई की टीम झारखंड के हजारीबाग में भी कई लोगों से पूछताछ करने बीते बुधवार को पहुंची थी। गुरुवार को भी पूछताछ जारी रही। झारखंड के हजारीबाग के ओएसिस स्कूल से पेपर लीक के कनेक्शन मिले हैं। शक है कि यहीं से नीट का पेपर लीक हुआ है। इस कांड का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया अभी फरार है।


 

Tags - NEETNSUINAT Country News